आरक्षण के नियमों में बदलाव के निर्णय पर 21 को भारत बंद की घोषणा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रांची। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के आरक्षण में उप वर्गीकरण एवं क्रिमीलेयर लागू करने के निर्णय को लेकर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा से जुड़े सभी संगठन सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक अगस्त को लिए गये निर्णय का विरोध कर रहे हैं। शनिवार को प्रेस क्लब में अखिल भारतीय अनुसूचित महासभा का झारखंड इकाई, अनुसूचित जाति समन्वय समिति, पासवान कल्याण समिति, संत गाडगे संस्थान, संत सुपन महासभा, अखिल भारतीय धोबी महासभा, अखिल भारतीय भूईया महासभा, अखिल भारतीय डॉ भीमराव अंबेडकर समिति सहित अन्य संगठनों ने इसका विरोध करते हुए 21 अगस्त को भारत बंद की घोषणा की है। अनुसूचित जाति समन्वय समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार रजक ने कहा कि आरक्षण गरीबी उन्मूलन का विषय नहीं है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों पर भारत सरकार को गौर करने की जरूरत है। उन्हें समझना होगा कि हरिजन, दलित आदिवासी समाज में काफी पिछड़े वर्ग है, जिसे डॉ भीमराव अंबेडकर ने संवैधानिक अधिकार देकर समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया था। अखिल भारतीय अनुसूचित महासभा के अध्यक्ष आरपी रंजन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट स्वयं कोलेजियम सिस्टम से अपने को बांधे हुए हैं। इसलिए सुप्रीम कोर्ट को भी समझने की जरूरत है। क्योंकि इस वर्ग में अभी भी लोगों को जातिगत जनगणना का इंतजार है।

 

अरुणाचल में 4 घंटे में पांच बार डोली धरती, भूकंप के लगे झटके ये खबर भी पढ़े : अरुणाचल में 4 घंटे में पांच बार डोली धरती, भूकंप के लगे झटके

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के विद्युतीकरण कार्य में आई तेजी

नई दिल्ली। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर विद्युतीकरण का काम तेजी से चल रहा है। 508 किलोमीटर लंबे इस हाईस्पीड...
राष्ट्रीय 
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के विद्युतीकरण कार्य में आई तेजी

नेताजी की अस्थियां भारत लाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस

नेताजी की बेटी अनीता बोस ने दायर की याचिका
राष्ट्रीय  राज्य 
नेताजी की अस्थियां भारत लाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस

जौनपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं चार लाख तिरंगे

300 महिलाएं जुटीं; अब तक तीन लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं चार लाख तिरंगे

संसद न चलने पर कंगना ने विपक्ष को घेरा, बोलीं- ऐसे कैसे चलेगा सदन?

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष और सरकार के बीच जारी गतिरोध को लेकर भारतीय जनता पार्टी...
राष्ट्रीय 
संसद न चलने पर कंगना ने विपक्ष को घेरा, बोलीं- ऐसे कैसे चलेगा सदन?

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन

-यूपी की खरीद देश के राज्यों की कुल खरीद में 30 प्रतिशत से अधिक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं चार लाख तिरंगे

300 महिलाएं जुटीं; अब तक तीन लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं चार लाख तिरंगे

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन

-यूपी की खरीद देश के राज्यों की कुल खरीद में 30 प्रतिशत से अधिक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन

एमएनएनआईटी के प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एमएनएनआईटी के प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

यूपी में अब 8 कमरों तक का होम-स्टे,ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

भवन स्वामी 16 शैय्या तक पर्यटकों को दे सकेंगे किराए पर
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में अब 8 कमरों तक का होम-स्टे,ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा